फाइल-11- सामान्य प्रेक्षक ने इटाढ़ी प्रखंड के पकड़ी मोड़ के चेकपोस्ट पर जब्त की 80 हजार रुपये

सामान्य प्रेक्षक ने इटाढ़ी प्रखंड के पकड़ी मोड़

18 मई- फोटो-6- चेक पोस्ट पर जांच करते सामान्य प्रेक्षक , डीएम व अन्य बक्सर. सामान्य प्रेक्षक ए.के.जॉय ने शुक्रवार को रोहतास जिला में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिये जाने के क्रम में इटाढ़ी प्रखंड के पकड़ी मोड़ स्थित एसएसटी चेकपोस्ट की निरीक्षण की. इस दौरान चेकपोस्ट पर 80 हजार रूपये नगद और शराब भी पकड़ी गयी. चेकपोस्ट पर संचालित गतिविधियों का निरीक्षण करने के उपरांत प्रेक्षक द्वारा कौवाखोच पुल पर स्थित एसएसटी चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया गया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, सदर एसडीओ धीरेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे. कौवाखोच एसएसटी चेकपोस्ट पर निरीक्षण के उपरांत प्रेक्षक एवं जिला पदाधिकारी बक्सर,रोहतास जिला में आयोजित बैठक में भाग लेने हेतु प्रस्थान कर गये. इस दौरान सामान्य प्रेक्षक ने जिले की भौगोलिक स्थिति की भी जानकारी ली. साथ ही, रोहतास जिले से लगने वाली सीमा का भी निरीक्षण किया एवं अंतरसीमा चौकसी और गहन करने का निर्देश दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >