बक्सर में फोरलेन किनारे दो स्कॉर्पियो से 687 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक चालक गिरफ्तार

Buxar News : बक्सर में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फोरलेन पर खड़ी दो स्कॉर्पियो से 687 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. मौके से एक तस्कर गिरफ्तार हुआ है, जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है. यह शराब उत्तर प्रदेश से लाई गई थी और पटना भेजी जानी थी.

Buxar News : शराब तस्करों के मंसूबों पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह पानी फेर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने पटना-बक्सर फोरलेन पर बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा रेस्टोरेंट सह लाइन होटल के कैंपस में छापेमारी की. इस दौरान शराब से लदी दो स्कॉर्पियो जब्त की गयीं. दोनों वाहनों से कुल 687.360 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. बरामद शराब की कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी जा रही है. कार्रवाई के दौरान एक चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि दूसरे चालक को टीम ने पीछा कर पकड़ लिया. गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

उत्पाद विभाग की थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी को सूचना मिली थी कि बड़का ढकाईच स्थित फोरलेन के किनारे मां शारदा रेस्टोरेंट के कैंपस में दो स्कॉर्पियो संदिग्ध अवस्था में खड़ी हैं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गयी. दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर उनमें विदेशी शराब की बड़ी खेप मिली. इसके बाद दोनों स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया.

एक चालक फरार, दूसरे को पीछा कर पकड़ा

छापेमारी की भनक लगते ही एक स्कॉर्पियो का चालक मौके से फरार हो गया. वहीं, दूसरे चालक ने भी भागने का प्रयास किया, लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

जब्त शराब की तस्वीर

यूपी से आरा होते हुए पटना भेजी जानी थी शराब की खेप

उत्पाद विभाग डुमरांव की थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार चालक ने बताया कि शराब उत्तर प्रदेश के बेयासी से लायी गयी थी. शराब की खेप को आरा के वामपाली तक पहुंचाना था. वहां से दूसरे चालक द्वारा वाहनों को पटना की ओर ले जाया जाना था.

हालांकि, शराब की अंतिम डिलीवरी कहां होनी थी और इस तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है. उत्पाद विभाग की टीम पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

Also Read : राजपुर में 107.6 लीटर देशी शराब बरामद, पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा तस्कर

वाहन नंबरों के आधार पर मालिकों की तलाश

जब्त स्कॉर्पियो में एक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-01 पीएच 3859 और दूसरे का बीआर-01 पीजी 4164 है. उत्पाद विभाग इन रजिस्ट्रेशन नंबरों के आधार पर वाहनों के मालिकों और तस्करी में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटा है.

Also Read : एक हफ्ते बाद शांत हुई गंगा जी, जलस्तर में मामूली गिरावट से बक्सर में बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत

रेस्टोरेंट संचालक की भूमिका की भी जांच

उत्पाद विभाग की टीम रेस्टोरेंट संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है. जिस स्थान पर दोनों स्कॉर्पियो खड़ी थीं, उसे सील कर दिया गया है. मामले में मद्यनिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. वहीं, गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read : राजपुर में 107.6 लीटर देशी शराब बरामद, पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा तस्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार ओझा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >