buxar news : अगले पांच साल में युवाओं को मिलेगा रोजगार व नौकरी : मुख्यमंत्री

buxar news : रिमोट का बटन दबाकर 603.32 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

राजपुर. शनिवार को एनडीए के संवाद कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजपुर पहुंचे, जहां जीविका दीदियों के कार्यक्रम के दौरान रिमोट दबाकर कुल 603.32 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार में कोई काम नहीं था. जब से हमारी सरकार आयी है, तब से काम कर रहे हैं. याद है न पहले वाला शाम में कोई नहीं निकलना चाहता था. जब एनडीए की सरकार बनी, तब से कानून का राज कायम है. शुरू से ही शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है. 10 लाख नौकरी का काम पूरा हो गया है. अब युवाओं को और रोजगार मिलेगा. सरकार ने तय कर लिया है कि अगले पांच वर्षों में नौकरी व रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि अब हम कहीं जाने वाले नहीं हैं. हम सब मिलकर बिहार का विकास किये हैं और आगे भी तेजी से विकास कार्य जारी रखेंगे. बीजेपी और जदयू की सरकार बनी, तो हर क्षेत्र में विकास किया. केंद्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राशि खर्च की. चाहे स्वास्थ्य हो, शिक्षा और सड़क, पुल, पुलिया हर क्षेत्र में विकास किया. 2020 के चुनाव में सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल, शौचालय, बिजली का तोहफा ग्रामीणों को दिया. बेरोजगार लोगों को रोजगार देने का वादा किया था. इन सभी वादा को हमने पूरा किया. नीतीश कुमार ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के तहत सभी प्रकार की पेंशन की राशि 400 से बढ़कर 1100 रुपये कर दी गयी है. 2018 में हर घर में बिजली पहुंचा दी थी. लेकिन, अब हर घर को 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दिया. महिलाओं के लिए भी एक नयी योजना का शुभारंभ किया गया है, जिसमें हर घर की महिलाओं को रोजगार के लिए तत्काल 10 हजार रुपये दिये जा रहे हैं. इसके लिए शीघ्र ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की. सभा को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >