बक्सर में बिजली बिल की गड़बड़ी होगी दूर, 22 अगस्त तक विशेष कैंप में तत्काल होगा सुधार

बक्सर में विद्युत बिल की समस्याओं के समाधान के लिए 22 अगस्त तक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 38 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया है।

Buxar News : स्मार्ट प्रीपेड मीटर लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर और एकीकृत बिलिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग ने इंटीग्रेटेड बिलिंग सिस्टम लागू किया है. नई बिलिंग प्रणाली को राजस्व निगरानी प्रणाली से जोड़ा गया है. साथ ही पुरानी बिलिंग प्रणालियों में दर्ज उपभोक्ताओं को नये प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट किया गया है. माइग्रेशन से जुड़ी अधिकांश तकनीकी समस्याओं का समाधान कर लिया गया है, लेकिन अभी भी कुछ उपभोक्ताओं को बिलिंग संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

22 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की बिलिंग संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान और लंबित बिलों में सुधार के लिए 22 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत जिले के सभी विद्युत कार्यालयों में विशेष कैंप लगाये जा रहे हैं. सोमवार को 38 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए उनका निष्पादन किया गया.

प्रशाखा से प्रमंडल कार्यालय तक होगी सुनवाई

बिल सुधार के लिए विद्युत प्रशाखा, अवर प्रमंडल और प्रमंडल कार्यालय स्तर पर कैंप आयोजित किये जा रहे हैं. विभागीय अधिकारियों को कैंप में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने और उपभोक्ताओं को सही बिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. इससे उपभोक्ताओं को बिल सुधार के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

बकाया राजस्व वसूली में भी मिलेगी मदद

विद्युत विभाग के अनुसार अभियान से बिलिंग संबंधी शिकायतों के समाधान के साथ बकाया राजस्व की वसूली में भी मदद मिलेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विशेष कैंप में पहुंचकर अपने बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराएं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >