बक्सर: चार साल से बंद डुमरांव स्टेशन का जन प्रसाधन तीन दिन में होगा चालू, विधायक ने लगाई फटकार

बक्सर जिले के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर चार साल से यात्रियों के लिए बना जन प्रसाधन बंद पड़ा है. स्थानीय विधायक के निरीक्षण और सख्त निर्देश के बाद अब उम्मीद है कि यह सुविधा जल्द शुरू होगी.

Buxar news : बक्सर जिला के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर वर्ष 2022 में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया जन प्रसाधन पिछले चार वर्षों से बंद पड़ा है. शनिवार को स्थानीय विधायक राहुल कुमार सिंह ने स्टेशन का निरीक्षण किया और जन प्रसाधन की बदहाल स्थिति देखकर नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर इसे चालू कराने का सख्त निर्देश दिया.

शौचालय बंद रहने से यात्रियों को हो रही परेशानी

निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि उद्घाटन के इंतजार में बंद पड़ा जन प्रसाधन अब जर्जर होने लगा है. इसके कारण यात्रियों को शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. वहीं जन प्रसाधन परिसर और मुख्य प्रवेश द्वार पर मोटरसाइकिलें खड़ी कर अस्थायी बाइक स्टैंड बना दिया गया है, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई है.

विभागों के बीच समन्वय की कमी बनी वजह

विधायक ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि यात्रियों की बुनियादी सुविधा वर्षों तक बंद रहना दुर्भाग्यपूर्ण है. जांच में विभागों के बीच समन्वय की कमी भी सामने आई. तत्कालीन आईओडब्ल्यू का कहना था कि जन प्रसाधन रेलवे को हैंडओवर किया जा चुका है, जबकि तत्कालीन सीटीआई के अनुसार पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण संवेदक ने इसे औपचारिक रूप से रेलवे को सौंपा ही नहीं.

2023 में भी मिला था निर्देश, फिर भी नहीं खुला जन प्रसाधन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में तत्कालीन डीआरएम प्रभात कुमार ने स्टेशन निरीक्षण के दौरान जन प्रसाधन को शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद आदेश का पालन नहीं हुआ और लाखों रुपये की लागत से बना यह जन प्रसाधन वर्षों तक बंद पड़ा रहा.

तीन दिनों में शुरू करने का अल्टीमेटम

विधायक राहुल कुमार सिंह ने मौके पर मौजूद स्टेशन प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया कि तीन दिनों के भीतर जन प्रसाधन को चालू कर यात्रियों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए. उनके सख्त रुख के बाद अब यात्रियों को उम्मीद है कि लंबे समय से बंद यह सुविधा जल्द शुरू होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujeet Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >