डुमरांव जनता दरबार में चार भूमि विवादों का ऑन द स्पॉट निबटारा, मापी के लिए अमीन की बहाली

डुमरांव अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में सीओ बृजेश कुमार द्विवेदी ने भूमि विवाद के चार मामलों का ऑन द स्पॉट निबटारा किया और लंबित कार्यों को पूरा किया।

डुमरांव अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित शनिवारीय भूमि निबटारा जनता दरबार में फरियादियों को त्वरित राहत मिली. सीओ बृजेश कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में चार मामलों का ऑन द स्पॉट निबटारा किया गया. वहीं, लंबित मापी के मामलों में अमीन की बहाली कर शीघ्र नापी कराने का निर्देश दिया गया. जनता दरबार में नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार और डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं.

तीन माह से लंबित दाखिल-खारिज का हुआ निबटारा

भोजपुर कदीम निवासी आशुतोष कुमार का शुद्धि पत्र बीते 11 अगस्त से लंबित था. मामले को प्राथमिकता देते हुए शुद्धि पत्र क्रमांक 10041/2026-27 जारी कर दिया गया. वहीं, कोपवां निवासी संजय कुमार सिंह के करीब तीन माह से लंबित दाखिल-खारिज के मामले का भी मौके पर ही निबटारा किया गया.

मापी के लिए अमीन की करायी गयी बहाली

बुचुल देवी और ब्रह्मेश्वर यादव के लंबित मापी संबंधी मामलों पर सीओ ने तत्काल संज्ञान लिया. दोनों मामलों में अमीन की बहाली कर शीघ्र जमीन की नापी कराने का निर्देश दिया गया. इससे लंबे समय से मापी का इंतजार कर रहे फरियादियों को राहत मिली.

ऑनलाइन जमीन चढ़ाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ी

भोजपुर जदीद निवासी मोहम्मद इम्तियाज और श्रीभगवान यादव ऑनलाइन जमीन चढ़ाने से जुड़ी समस्या लेकर पहुंचे थे. सीओ ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए दोनों मामलों की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिया.

तीन मामलों में द्वितीय पक्ष के नहीं पहुंचने से सुनवाई टली

हालांकि, तीन मामलों में द्वितीय पक्ष के उपस्थित नहीं होने के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. सीओ ने बताया कि संबंधित पक्षों को पूर्व में नोटिस भेजा गया था. अनुपस्थिति के कारण इन मामलों को अगली तिथि के लिए स्थगित कर दिया गया.

ALSO READ : एक हफ्ते बाद शांत हुई गंगा जी, जलस्तर में मामूली गिरावट से बक्सर में बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार ओझा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >