अपराध की साजिश रचते दो बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद

Buxar News : डुमरांव के नावानगर थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे दो युवकों को पुलिस ने देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Buxar News (डुमरांव से सुजीत कुमार ओझा की रिपोर्ट):
बक्सर पुलिस को शुक्रवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। डुमरांव अनुमंडल के नावानगर थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे दो युवकों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

शनिवार को प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बक्सर को एक गुप्त सूचना मिली थी कि नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ पुरानी बाजार स्थित चीमनी मुहल्ला के समीप बधार में दो युवक हथियार के साथ मौजूद हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं.

विशेष टीम का गठन किया गया

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डुमरांव) पोलस्त कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने सूचना का सत्यापन करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की. पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही वहां मौजूद दोनों युवक भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ.

पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई

पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने अपनी पहचान राकेश कुमार (पिता– हवल पासी) एवं महेश कुमार (पिता– दशरथ ठाकुर), दोनों निवासी केसठ, थाना नावानगर, जिला बक्सर के रूप में बताई. बरामद हथियार के संबंध में पूछे जाने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इसके बाद पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में नावानगर थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं. उसके विरुद्ध नावानगर थाना कांड संख्या 132/23 में हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न गंभीर धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा कोरानसराय थाना कांड संख्या 62/22 में भी आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है.

डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार, पुलिस निरीक्षक सह अंचल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष नावानगर थाना प्रफुल्ल कुमार तथा नावानगर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संकेत दिया है कि अपराध की साजिश रचने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है और अपराधियों को कानून के शिकंजे से बच निकलना आसान नहीं होगा.

Also Read: प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >