Buxar News : बालू लदे दो ट्रकों की टक्कर में चालक व सहचालक हुए जख्मी

पटना-बक्सर फोरलेन पर चंदा और प्रतापसागर के बीच दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक के चालक और सह चालक बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे की बतायी जा रही है.

डुमरांव

. पटना-बक्सर फोरलेन पर चंदा और प्रतापसागर के बीच दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक के चालक और सह चालक बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे की बतायी जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर निवासी चालक अन्नू कुमार और सह चालक विराज कुमार नासरीगंज से ट्रक में बालू लादकर गाजीपुर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान प्रतापसागर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचते ही ब्रेक नहीं लगने से उनकी वाहन बीआर 28 जीबी 4497 अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना के बाद केबिन को काटकर जैसे तैसे चालक और सहचालक को वाहन से बाहर निकाला गया. आनन फानन में पहुंचे नया भोजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर एंबुलेंस बुलायी और चालक और सह चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. पुलिस के त्वरित एक्शन से ड्राइवर और सह चालक की जान बच गयी. हालांकि उन्हें अंदरुनी गंभीर चोटें आयी हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >