Human Rights and Social Justice: मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. दिलशाद आलम को ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस का बिहार प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है. राष्ट्रीय कोर कमेटी द्वारा उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर पदोन्नत किये जाने से बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है.
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने आधिकारिक पत्राचार के माध्यम से डॉ. दिलशाद आलम की नियुक्ति की जानकारी दी. राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनके लंबे सामाजिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण तथा मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें बिहार में संगठन की कमान सौंपी है.
मानवाधिकार संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय
डॉ. दिलशाद आलम लंबे समय से बिहार और उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में मानवाधिकार संरक्षण, पीड़ितों की सहायता, सामाजिक जागरूकता तथा जरूरतमंदों को न्याय दिलाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. उन्होंने संगठन के विस्तार के साथ-साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने का कार्य किया है.
उनकी संवेदनशीलता, कर्मठता और सेवा-भाव ने उन्हें जनमानस के बीच एक विश्वसनीय पहचान दिलायी है.
बोले- पद सम्मान से अधिक बड़ी जिम्मेदारी
नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. दिलशाद आलम ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह पद मेरे लिए सम्मान से अधिक एक बड़ी जिम्मेदारी है. मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना और प्रत्येक पीड़ित एवं वंचित व्यक्ति की आवाज बनने के लिए मैं पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूंगा. संगठन को बिहार के प्रत्येक जिले और जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी."
चिकित्सकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
डॉ. दिलशाद आलम की नियुक्ति पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है. राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार डॉ. आरपी सिंह, डॉ. सीएम सिंह, डॉ. शैलेश राय, डॉ. वीके सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. मनीष, डॉ. राजेश, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्रा, गाजीपुर जिलाध्यक्ष, आरा जिलाध्यक्ष डॉ. विजय गुप्ता, बक्सर के कानूनी सलाहकार शशिभूषण, सुनील कुमार, एसएम साहिल, राहुल कुमार, डॉ. खालिद रजा, शशांक शेखर, शरवंत तिवारी, दीपक अग्रवाल, सौरभ तिवारी, मनीष कुमार पांडेय, निर्मल कुमार सिंह, प्रदीप जायसवाल, प्रदीप चौरसिया, डॉ. सीएम सिंह, डॉ. आरके सिंह, मनीष पांडेय, मनोज कुमार, आशीष गुप्ता, कुमार सागर, रोटरी के सभी सदस्य, रामावतार, गंगेय राय, अरुण कुमार तथा नेसार अहमद सहित बड़ी संख्या में चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. दिलशाद आलम के कुशल नेतृत्व में ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस का संगठन बिहार में और अधिक सशक्त होगा तथा मानवाधिकार संरक्षण और सामाजिक न्याय की मुहिम को नई दिशा एवं गति मिलेगी.
