Buxar News: आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र का काम पूरा नहीं होने पर डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया.

बक्सर.

डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर द्वारा बताया गया कि एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण होने की तिथि 03 मार्च 2025 थी.

निर्धारित अवधि के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है. निर्माण का प्रभावी अनुश्रवण नहीं करने के कारण कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया एवं एजेंसी के विरूद्ध नियमानुसार राशि कटौती करने का निर्देश दिया गया.कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि कार्य योजना बनाते हुए एक माह के अंदर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे.साथ ही फर्नीचर आदि भी अधिष्ठापित कराना सुनिश्चित करेंगे. प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा शाखा बक्सर को निर्देश दिया गया कि कार्य पूर्ण होने तक प्रत्येक 15 दिनों पर निरीक्षण करते हुए प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे. कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि भवन तक जाने हेतु पहुँच पथ की मरम्मति कराना सुनिश्चित करेंगे. संवेदक को निर्देश दिया गया कि सामग्री लाने के क्रम में क्षतिग्रस्त हुए पथों का मरम्मति कराना सुनिश्चित करेंगे. इस भवन के अवशेष भूमि पर मनरेगा से बॉलीबाल, बास्केटबॉल का कोर्ट बनाये जाने हेतु कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निदेश दिया गया. क्या है जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र : राज्य आपदा मोचन बल एसडीआरएफ के स्थाई आवास हेतु प्रत्येक जिला में जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जा रहा है. वर्तमान में बक्सर जिलांतर्गत किसी आपदा एवं दुर्घटना की स्थिति में भोजपुर से राज्य आपदा मोचन बल एसडीआरएफ एवं बिहटा से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एनडीआरएफ की मांग की जाती है.गंगा नदी के किनारे रामरेखा घाट, प्रमुख घाटों तथा अन्य जल स्रोतों के किनारे मुंडन, तनाव अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान, बाढ़ के दौरान किसी भी दुर्घटना की स्थिति में जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र से त्वरित राहत पहुंचाया जा सकेगा.इसके अतिरिक्त जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र में आपदा से संबंधित प्रशिक्षण, गोताखोर प्रशिक्षण, कंट्रोल रूम की स्थापना आदि की जायेगी.निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर सदर, अंचलाधिकारी बक्सर सदर एवं संवेदक शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >