बक्सर से मृत्युंजय सिंह की रिपोर्ट
Buxar Degree College : जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में राजस्व की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए, कहा कि डिग्री कॉलेज बनाने के लिए 30 जून तक भूमि चिह्नित करें.
सीओ को निर्देश, जल्द चिह्नित करें जमीन
चक्की, चौगाई, केसठ एवं ब्रह्मपुर के अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे जिला शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर 30 जून तक डिग्री कॉलेज के लिए भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. साथ ही प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवास भवन, एमआरएफ एवं कंपोस्ट प्लांट, सैनिटरी लैंडफिल और एसटीपी कम एफएसटीपी के निर्माण के लिए संबंधित अंचल अधिकारियों को अविलंब भूमि संबंधी प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया.
बैठक में इन योजनओं पर भी डीएम ने निर्देश दिए
. राजस्व महा अभियान: राजस्व महा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया.
. परिमार्जन प्लस एवं दाखिल-खारिज: परिमार्जन प्लस एवं दाखिल-खारिज के तहत प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया.
. अभियान बसेरा-2: अभियान बसेरा-2 के तहत चयनित भूमिहीन लाभुकों को पर्चा तैयार कर उपलब्ध कराने के लिए सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया.
. सहयोग पोर्टल: सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन कर निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त करने को कहा.
Also Read: बक्सर: सड़क का लंबा रास्ता छोड़ पानी में तैरकर जाना पड़ा भारी, डूबने से युवक की मौत
