डीएम ने अटल कला भवन के निर्माण की प्रगति पर जताया असंतोष, गति लाने का दिये निर्देश

बक्सर जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में कला एवं संस्कृति विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. अटल कला भवन के निर्माण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया और गति लाने के निर्देश दिए गए.

Buxuar News : बक्सर जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में कला एवं संस्कृति विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर को युवा उत्सव कार्यक्रम एवं 15 अगस्त को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को कराने का निदेश दिया गया. अटल कला भवन के निर्माण की प्रगति असंतोषजनक पायी गयी. कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को कार्य में प्रगति लाने एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर को प्रगति का नियमित अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया. आम्रपाली केन्द्र में अधिक से अधिक नामांकन कराने एवं गुणवता युक्त प्रशिक्षण दिलाने हेतु जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया. साथ ही निदेश दिया गया कि आम्रपाली केन्द्र के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में कराये जाने हेतु निदेश दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >