Buxar News: राज्यस्तरीय रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में जिले के डीके कॉलेज ने छात्र ने पाया द्धितीय स्थान

जिले के छात्र सोनू कुमार ने राज्य स्तरीय आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के साथ ही डीकेे कॉलेज व जिले के नाम रोशन किया है.

बक्सर

. जिले के छात्र सोनू कुमार ने राज्य स्तरीय आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के साथ ही डीकेे कॉलेज व जिले के नाम रोशन किया है. साेनू कुमार वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत अंगीभूत डीके कॉलेज, डुमरांव ने जिले का गौरव बढ़ाते हुए राज्य स्तरीय रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. सोनू अब 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोंगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह प्रतियोगिता बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना एव बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित की गई थी. इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के सभी 38 जिलों से विभिन्न विश्वविद्यालयों के 228 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रत्येक जिले से तीन लड़के एवं तीन लड़कियों का चयन किया गया था. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एड्स एवं अन्य स्वास्थ्य विषयों पर जागरूकता फैलाना था. प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि क्रमशः प्रथम स्थान हेतु ₹10,000, द्वितीय स्थान हेतु ₹7,500 तथा तृतीय स्थान हेतु ₹5,000 निर्धारित थी. मौके पर ही विजेताओं को राज्य सरकार द्वारा नगद पुरस्कार चेक प्रदान किया गया. अब सोनू कुमार आगामी 30 अक्टूबर 2025 को नागालैंड के दीमापुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की रेड रन मैराथन में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रत्येक राज्य के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी शामिल होंगे और प्रतियोगिता की दूरी 10 किलोमीटर निर्धारित की गई है. इस अवसर पर बक्सर जिला रेड रिबन क्लब के नोडल प्राधिकारी डॉ. रासबिहारी शर्मा ने अपनी टीम का नेतृत्व किया और छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित किया. उन्होंने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, युवाओं को जागरूक होना समय की आवश्यकता है. इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल एचआईवी/एड्स संक्रमण के प्रति जागरूकता फैलाते हैं बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी संतुलित रखते हैं. सोनू कुमार की सफलता पर डीके कॉलेज, डुमरांव एवं एमवी कॉलेज, बक्सर के प्राचार्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रोजेक्ट डायरेक्टर आईएएस अधिकारी वैभव चौधरी द्वारा सभी जिलानोडल पदाधिकारी को सम्मानित किया गया. गौरतलब है कि समिति समय-समय पर पियर एजुकेटर ट्रेनिंग, क्विज प्रतियोगिता रेड रन मैराथन जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, ताकि युवाओं में जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव जागृत किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >