बक्सर. राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय में मॉड्यूल चहक का कार्यान्वयन प्रारंभ करने के लिए विभाग ने निर्देश जारी किया है. जारी निर्देश के आलोक में अगले तीन माह तक हर शनिवार को चहक कार्यक्रम विद्यालयों में आयोजित होगा. इसको लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र ने निर्देश जारी किया है. मिशन निपुण बिहार के तहत भारत तरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप कक्षा 1 में नव नामांकित बच्चों के लिए 3 माह का विद्यालय तत्परता कार्यक्रम का संचालन सभी सरकारी विद्यालयों में अकादमिक वर्ष के प्रारंभ में किया जाना है. अकादमिक सत्र 2024-25 में यह कार्यक्रम 20 मई 2024 से प्रारंभ किया जाएगा. विगत अकादमिक वर्षों में 2022-23 एवं 2023-24 में कक्षा 1 के बच्चों के लिए चहक गतिविधियों का संचालन, प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से संचालित किया गया था. चहक मॉड्यूल का निर्माण राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् द्वारा विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से किया गया है. चहक मॉड्यूल के विद्यालय में क्रियान्वयन के लिए कक्षा 1 के नामित शिक्षक को प्रशिक्षित भी किया गया है. बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड द्वारा जिले के लिए निर्धारित संख्या में चहक अभ्यास-पुस्तिका संबंधित प्रखंड संसाधन केन्द्रों को उपलब्ध कराया जा चुका है.वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 1 के नामांकित बच्चों के लिए 20 मई से तीन माह तक चहक की गतिविधि संचालित कराने का निर्देश दिया गया है. बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड द्वारा जिले के लिए निर्धारित संख्या में चहक अभ्यास-पुस्तिका संबंधित प्रखंड संसाधन केन्द्रों को उपलब्ध कराया जा चुका है. वहीं प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र ने प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक को अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र के छः वर्ष पूर्ण करने वाले विद्यालय मे अनामांकित बच्चों का नामांकन आंगनबाड़ी केंद्र के सेविकाओं से समन्वय कर करायेंगे. वहीं चहक गतिविधि के सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु चहक गतिविधि कैलेन्डर 2024 का निर्माण किया गया है. जिसे प्रत्येक विद्यालय में लागू किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
