Buxar News : जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति और लंबित मामलों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 82,423 किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री पंजीकरण पूरा किया जा चुका है. वहीं सत्यापन और आरओ/सीओ स्तर पर स्वीकृति के लिए लंबित मामलों की भी समीक्षा की गयी.
लंबित मामलों पर डीएम सख्त, समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए पात्र किसानों का पंजीकरण तथा लंबित आवेदनों के सत्यापन और अनुमोदन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा.
कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने में फॉर्मर रजिस्ट्री अहम
डीएम साहिला ने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं और सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. इसलिए पंजीकरण, सत्यापन और अनुमोदन की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए. अधिकारियों को फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए लगातार निगरानी और समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया.
