बक्सर में जर्जर पेड़ गिरने से बिजली के खंभे-11 हजार वोल्ट तार सड़क पर, टला हादसा

बक्सर के पीपरपांती रोड पर एक विशाल जर्जर पेड़ गिरने से बिजली के खंभे और 11 हजार वोल्ट के तार सड़क पर आ गिरे। बड़ा हादसा टला, बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

Buxar News : नगर के पीपरपांती रोड में पुरानी कचहरी के समीप सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे एक विशाल जर्जर पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया. पेड़ की चपेट में आने से बिजली के खंभे और 11 हजार वोल्ट के तार भी सड़क पर आ गिरे. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय उसके नीचे कोई राहगीर या दुकानदार मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

बारिश के बीच अचानक भरभराकर गिरा पेड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ काफी पुराना और जर्जर था. लगातार बारिश के कारण उसकी जड़ें कमजोर हो गयी थीं. सोमवार की शाम अचानक पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा. पेड़ गिरते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गये. इसी दौरान बिजली के खंभे और 11 हजार वोल्ट के तार भी सड़क पर गिरने से खतरा और बढ़ गया.

बिजली आपूर्ति बंद कर शुरू हुआ राहत कार्य

घटना की सूचना तत्काल बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी गयी. इसके बाद एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद करा दी गयी, ताकि करंट की चपेट में आने से किसी तरह की अनहोनी न हो. सड़क पर पेड़ और बिजली के तार गिरने से कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा.

दल-बल के साथ पहुंचे अधिकारी, हटाया गया पेड़

शहरी एसडीओ राम-लखन राम ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया गया. पेड़ को सड़क से हटाया गया और बिजली के खंभे व तार को दुरुस्त करने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गयी. अधिकारियों की तत्परता से स्थिति को जल्द सामान्य कर लिया गया.

फोटो - गिरा पेड़ | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >