अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

साइबर थाना की महिला अवर निरीक्षक ने बालिकाओं के साथ सोशल मीडिया के उपयोग और दुरुपयोग, साइबर अपराध, मोबाइल के उपयोग आदि पर चर्चा किया गया.

बक्सर. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर छात्राओं के साथ के साथ डीएम ने किया संवाद. संवाद के दौरान विभिन्न तरह के प्रश्नों कम मतदान प्रतिशत, जाति और धर्म आधारित मतदान, इवीएम की सुरक्षा आदि विषयों पर चर्चा हुआ. चर्चा के दौरान जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने सभी बालिकाओं के प्रश्नों को विस्तार से समझाया. कार्यक्रम में अध्यक्षा, बाल कल्याण समिति द्वारा बालिकाओं से संबंधित कानूनों पर विस्तृत चर्चा किया गया. साइबर थाना की महिला अवर निरीक्षक ने बालिकाओं के साथ सोशल मीडिया के उपयोग और दुरुपयोग, साइबर अपराध, मोबाइल के उपयोग आदि पर चर्चा किया गया. साथ ही जिला के यूथ स्वीप आइकॉन अभिराम ने मतदाता जागरूकता के विषय मे बालिकाओं के साथ विस्तार से चर्चा किया. कार्यक्रम के दौरान बच्चियों के बीच सशक्त बालिका, सशक्त समाज और सशक्त मतदान विषय पर पेंटिंग और निबंध लेखन किया गया. जिसमें सभी बच्चियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. पेंटिंग और निबंध लेखन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों के डीएम द्वारा पुरस्कृत किया गया. उप विकास आयुक्त के द्वारा बालिकाओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि समाज में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसरों के प्रति जागरूकता फैलाना है. कई हिस्सों में आज भी बेटियों को शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जाता है. ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि बेटियों को बराबर सम्मान, अवसर और स्वतंत्रता मिले, ऐसी जागरूकता समाज में फैलाएं. इसके लिए अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों से शुरूआत करें. डीएम द्वारा इस दौरान लोगों को आगामी विधान सभा चुनाव में भी लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >