बक्सर: साइबर मंगलवार पर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

बक्सर जिले के केसठ प्रखंड में 'साइबर मंगलवार' कार्यक्रम का आयोजन हुआ. छात्रों को साइबर अपराध से बचने, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और डिजिटल सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

Buxar News : बक्सर जिले के केसठ प्रखंड के मध्य विद्यालय के परिसर में मंगलवार को साइबर मंगलवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक मुकेश ने किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. इस दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा नहीं करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया. एसआई सोनम कुमारी ने बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले नए-नए तरीकों से सतर्क रहना आवश्यक है. किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित विभाग को देने की सलाह दी गई. वरीय उपसमाहर्ता आलोक कुमार वत्स ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखना तथा साइबर अपराध के प्रति सजग बनाना है.मौके पर निर्मावती देवी,मुन्ना कुमार अजय कुमार,राहुल कुमार,सतीश कुमार रिचा कुमारी,साक्षी कुमारी समेत अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girish divedi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >