बक्सर: साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई, साइबर ठगी की शिकार पीड़िता को मिले 30 हजार रुपये; एमआरएम पोर्टल से कराई राशि वापस

Buxar Cyber Fraud Money Recovery : बक्सर साइबर थाना एक बार फिर एक्शन में आया है. ठगी की शिकार एक पीड़िता के 30 हजार रुपये एमआरएम पोर्टल के जरिए सफलतापूर्वक वापस कराए गए हैं. साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें.

Buxar Cyber Fraud Money Recovery : बक्सर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है. साइबर थाना बक्सर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की शिकार एक पीड़िता के खाते में फंसी 30 हजार रुपये की राशि सफलतापूर्वक वापस करा दी.

Cyber Crime : शिकायत मिलते ही शुरू हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने साइबर धोखाधड़ी की घटना की सूचना साइबर थाना बक्सर को दी थी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तकनीकी जांच शुरू कर दी.

Buxar News : एमआरएम पोर्टल के जरिए मिला पैसा

पुलिस ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए एमआरएम (Money Refund Module) पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई की. इसके जरिए पीड़िता के खाते में फंसी पूरी 30 हजार रुपये की राशि वापस करा दी गई.

Money Refund : पीड़िता ने जताया आभार

राशि वापस मिलने के बाद पीड़िता ने साइबर थाना बक्सर की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया.

साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदिग्ध लेनदेन से सावधान रहें. यदि कोई साइबर धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत साइबर थाना या हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पैसे वापस कराए जा सकें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >