बक्सर के स्कूलों में साइबर क्राइम पर जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया कैसे बचें ऑनलाइन ठगी से

**Buxar News :** बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड स्थित राजपुर मॉडल प्लस टू विद्यालय और पीएम श्री जीएम उच्च विद्यालय, नागपुर में मंगलवार को साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अधिकारियों ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों से सावधान रहने और साइबर सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी.

Buxar News : बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड स्थित राजपुर मॉडल प्लस टू विद्यालय और पीएम श्री जीएम उच्च विद्यालय, नागपुर में मंगलवार को साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अधिकारियों ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों से सावधान रहने और साइबर सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी.

फर्जी लिंक और ओटीपी शेयर करने से बचने की सलाह

कार्यक्रम में डीसीएलआर शशिभूषण ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटरनेट का उपयोग करते समय अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, क्योंकि इससे साइबर ठगी का शिकार होने का खतरा रहता है. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें और मोबाइल में केवल आवश्यक ऐप ही रखें. साथ ही एम-कवच ऐप डाउनलोड करने और साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी.

एआई तकनीक से होने वाली ठगी से भी किया सतर्क

डीसीएलआर ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधी आवाज बदलकर भी लोगों को ठगने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे मामलों में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर तुरंत भरोसा नहीं करने की अपील की गई. साथ ही साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई.

लालच में आकर न करें कोई लेनदेन

थानाध्यक्ष निवास कुमार ने छात्रों से कहा कि साइबर अपराधी नौकरी, बैंक, बिजली बिल, घर बैठे कमाई या अन्य आकर्षक ऑफर का झांसा देकर लोगों को ठगते हैं. उन्होंने सलाह दी कि किसी भी प्रकार की आर्थिक लेनदेन से पहले संबंधित विभाग में जाकर उसकी पुष्टि करें और बिना सत्यापन के किसी को भी पैसे न भेजें.

एटीएम और डिजिटल भुगतान में बरतें सावधानी

थानाध्यक्ष ने बताया कि बैंक एटीएम का इस्तेमाल करते समय भी सतर्क रहना जरूरी है. कई साइबर अपराधी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखकर धोखाधड़ी करते हैं. उन्होंने कहा कि डिजिटल सुविधाओं का उपयोग समझदारी और पूरी जानकारी के साथ करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही वर्षों की जमा पूंजी को नुकसान पहुंचा सकती है.

छात्रों को जागरूक रहने का दिया संदेश

गोष्ठी की अध्यक्षता राजपुर मॉडल प्लस टू विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पांडेय और पीएम श्री जीएम उच्च विद्यालय, नागपुर के प्रधानाध्यापक पंकज पांडेय ने की. कार्यक्रम में छात्रों से हमेशा सतर्क, जागरूक और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने की अपील की गई, ताकि वे साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से बच सकें.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashutosh Singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >