पूजा के सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ आस्था पर महंगाई पड़ा भारी

पूजा सामानों की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

फोटो- 42- संगराव बाजार में सामान की खरीदारी करते ग्रामीण. राजपुर. पूजा के सामान की खरीदारी के लिए क्षेत्र के ईसापुर बाजार, शहीद जगदेव प्रसाद बाजार संगराव, आदर्श बाजार तियरा, खीरी, राजपुर, भलुहा, बन्नी सहित अन्य बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ के कारण तियरा में बघेलवा मोड़ से बाजार तक पूरा जाम लगा रहा. इस बाजार में देवढ़िया, अकोढी, हरपुर, रसेन सहित दर्जनों गांव के लोग जुटे रहे. भलुहा में हेठुआ, उत्तमपुर ,तारनपुर सहित कई अन्य गांव के लोगों की भीड़ थी. इस दौरान बाजारों में सेब की कीमत 60 से 100 रुपये प्रति किलो, अनार 180 रुपये प्रति किलो, नारियल 30 रुपये प्रति पीस, माटी फल 60 रुपये पीस इसके अलावा भी अन्य सामान की बिक्री महंगी थी. इसके बावजूद लोग जमकर खरीदारी कर रहे थे. आस्था पर महंगाई पूरी तरह से भारी पड़ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >