Buxar News: बिजली उपभोक्ताओं से सीएम करेंगे संवाद

प्रखंड मुख्यालय परिसर एवं तियरा बाजार में एलसीडी के माध्यम से वर्चुअल मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिजली उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे.

राजपुर. प्रखंड मुख्यालय परिसर एवं तियरा बाजार में एलसीडी के माध्यम से वर्चुअल मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिजली उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे. बुधवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. निर्धारित समय पर उनके संवाद से रूबरू होते हुए लोग अवगत होंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपभोक्ताओं से फीडबैक भी लेंगे की जो 125 यूनिट बिजली निःशुल्क की गयी है. इसका क्या लाभ मिल रहा है. विदित हो कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर दी है कि 125 यूनिट बिजली फ्री रहेगी. ऐसे में गरीब परिवार के लोगों को इसका काफी लाभ मिल रहा है. इस संवाद कार्यक्रम के लिए विद्युत कनीय अभियंता रौशन कुमार के नेतृत्व में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिसके लिए उपभोक्ता इस संवाद कार्यक्रम में आकर मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर जनप्रतिनिधि, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, मीडिया एवं अन्य हित धारकों की भागीदारी होगी. इसके अलावा अन्य लोग भी इसमें भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >