बक्सर के केसठ में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का आज होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

बक्सर के केसठ प्रखंड में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा ऑनलाइन शुभारंभ किया जाएगा. विद्यालय में चयनित छात्रों का नामांकन पूरा हो चुका है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी तैयारियां की गई हैं.

Kesath Saraswati Vidya Niketan : बक्सर जिला के केसठ प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल केसठ परिसर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का रविवार को बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शिक्षा विभाग के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Buxar News : चयनित छात्रों का हो चुका है नामांकन

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका भावना कुमारी ने बताया कि आदर्श विद्यालय में चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन पूरा कर लिया गया है. राज्य सरकार की ओर से नामांकित विद्यार्थियों को निर्धारित सभी शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके.

ऑनलाइन शुभारंभ के साथ शुरू होगी शैक्षणिक गतिविधियां

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के ऑनलाइन शुभारंभ के साथ विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत होगी. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे.

कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर परिसर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Girish divedi

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >