छठ घाटों को लेकर गंगा घाटों की शुरू हुई सफाई,

छठ को लेकर गंगा घाटों की सफाई को लेकर अभियान शुरू किया गया है. अभियान के तहत सर्वाधिक भीड़ भाड़ वाले घाट रामरेखाघाट की सफाई शुरू कर दिया गया है.

बक्सर. छठ को लेकर गंगा घाटों की सफाई को लेकर अभियान शुरू किया गया है. अभियान के तहत सर्वाधिक भीड़ भाड़ वाले घाट रामरेखाघाट की सफाई शुरू कर दिया गया है. इसके तहत जेसीबी के माध्यम से घाट पर लगभग दो फीट जमा सिल्ट को हटाने का कार्य शुरू हो गया है. जिससे दूर दराज से आने वाले छठ व्रतियों को पर्याप्त सुविधा मिल सके. जमा अत्यधिक सिल्ट को हटाना काफी मुश्किल कार्य है. ऐसे में नगर परिषद पक्की घाटों पर जमा सिल्ट को गंगा की धारा में बहा रहा है. जिससे सिल्ट की निस्तारण की समस्या को खत्म किया जा सके. फिलहाल नगर परिषद से काफी जोर शोर के साथ जमा सिल्ट को हटाया जा रहा है. जिससे छठ के पूर्व रामरेखाघाट को स्वच्छ व आकर्षक रूप दिया जा सके. सिल्ट के कारण मिट गया है पक्की घाटों का अस्तित्व सिल्ट के कारण नगर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महता वाले घाट रामरेखाघाट पर बनी पक्की सीढ़ीयों का अस्तित्व सिल्ट के कारण समाप्त हो गया है. जहां लोगों को स्नान करने से लेकर पूजा अर्चन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में छठ महापर्व भी काफी निकट आ गया है. जिससे सिल्ट के कारण घाट पर छठ महापर्व को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिसे नगर परिषद ने युद्ध स्तर पर साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया है. जेसीबी व पोकलेन मशीन से सिल्ट हटाने का कार्य शुरू नगर का रामरेखाघाट वर्तमान में काफी विस्तृत रूप में कायम हो गया है. जहां पूराना घाट से लेकर किला से ताड़का नाला तक फैला हुआ है. इस विस्तृत क्षेत्र में फैले गंगा घाट की सफाई नगर परिषद के लिए चुनौती भरा है. ऐसे में सिल्ट का निस्तारण अन्यत्र करने की बजाय गंगा के धारा में ही बहाकर समय पर सफाई कराने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए नगर परिषद से जेसीबी एवं पोकलेन मशीन से सिल्ट हटाने का कार्य कराया जा रहा है. क्कया हते हैं अधिकारी छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों की सफाई का कार्य शुरू किया गया है. जिससे घाटों को स्वच्छ बनाया जा सके. इसके तहत महत्वपूर्ण रामरेखाघाट के पक्के घाट पर जमा सिल्ट को हटाने का कार्य कराया जा रहा है. जिससे समय से पूर्व घाट को स्वच्छ बनाया जा सके. मनीष कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >