ठंड को लेकर पहली से आठवीं तक की कक्षाएं स्थगित

जिले में पछुआ हवा के साथ ठंड का प्रभाव शनिवार को भी सुबह से ही दिखा. हालांकि पिछले तीन दिनों से सूर्य की किरणों का दर्शन जिले के लोगों को नहीं हो सका है.

बक्सर. जिले में पछुआ हवा के साथ ठंड का प्रभाव शनिवार को भी सुबह से ही दिखा. हालांकि पिछले तीन दिनों से सूर्य की किरणों का दर्शन जिले के लोगों को नहीं हो सका है. जिससे जिले के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है. जिले में अपेक्षाकृत ठंड का इजाफा कायम है. वहीं ठंड को देखते हुए शनिवार को नगर परिषद से 11 जगहों पर अलाव जलाने की जानकारी दी गयी है. जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके. बक्सर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में बाहर से श्रद्धालु गंगा स्नान एवं मुक्ति धाम में अपने परिजनों की अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते है. रात्रि में गंगा किनारे खुले में काफी ठंड बढ़ जाती है. जिससे राहत का सहारा एकमात्र अलाव ही लोगों के लिए बन रहा है. वहीं ठंड को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है. पछुआ हवा के साथ ही शीतलहर का प्रभाव पूरे दिन शनिवार को कायम रहा. उनी वस्त्रों के बीच भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है. वहीं पैर एवं हाथ में कनकनी महसूस की जा रही है. ठंड के कारण नगर के बाजार एवं सड़कें शनिवार को काफी सूनसान नजर आया. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है. जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इस दौरान न्यूनतम तापमान की अपेक्षा ज्यादा ठंडक महसूस हो रही है. सुबह एवं संध्या होने के साथ ही शीतलहर का प्रभाव काफी अधिक बढ़ रहा है. ऊनी कपड़ा पहनने के बाद भी ठंडक से राहत नहीं मिल रही है. वहीं बच्चों एवं बुजुर्गों को काफी इससे काफी परेशानी कायम हो गयी है. ठंड को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सह जिला पदाधिकारी साहिला ने पत्र जारी कर विद्यालयों का संचालन 25 दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया है. नगर परिषद से निर्धारित कई स्थलों पर अभी भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है.

जिले का तापमान पहंचा 10 डिग्री सेल्सियम : पछुआ हवा के कारण जिले के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. हालांकि न्यूनतम तापमान बल्कि 10 डिग्री सेल्सियस है जबकि न्यूनतम तापमान का अनुभव 9 डिग्री सेल्सियस से भी कम का हो रहा है. तापमान गिरने से जन जीवन प्रभावित हो गया है. वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री एवं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तापमान का गिरावट दर्ज किया गया है. ठंड को देखते हुए अलाव ही ठंड से राहत पाने का एकमात्र सहारा बना हुआ है. ठंड का प्रभाव जिले में अचानक बुधवार की संध्या से बढ़ना शुरू हुआ है. जिसके बाद लगातार मौसम में ठंडापन बढ़ता जा रहा है. अगले कुछ दिनों में और भी न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना बनी हुई है.

नगर में अलाव की प्रशासनिक स्तर पर हुई व्यवस्था : नगर में अलाव की व्यवस्था प्रशासनित स्तर पर कुछ जगहों पर किया गया है. जिसके कारण देर शाम व रात में घर से बाहर रहने वाले कामगारों को ठंड से होने परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिले में लगभग तापमान का अनुभव 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. प्रशासनिक निर्देश के आलोक में नगर के चौक चौराहों पर अलाव जलाया गया है. नगर के अंबेडकर चौक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सिंडीकेट, गोलंबर चौक, जहाज घाट, नगर परिषद बक्सर, रामरेखाघाट, वीर कुंवर सिंह चौक समेत अन्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था नगर परिषद के द्धारा कराया गया है.

ठंड को लेकर जिले के कक्षा आठ तक के विद्यालयों में पठन पाठन 25 दिसंबर तक स्थगित : जिले में अत्यधिक ठंड एवं कम तापमान की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए गए हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अभी भी अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना बनी हुई है. इस क्रम में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है. लिये गये निर्णय के अनुसार बक्सर जिला अंतर्गत सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में वर्ग 01 से 08 तक की सभी कक्षाओं में पठन-पाठन कार्य 25 दिसंबर 2025 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. उक्त आदेश 20 दिसंबर से प्रभावी है. प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी उचित निर्णय लिया जायेगा. सभी विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित विभागों से आदेश के अनुपालन का अनुरोध किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >