Buxar News : बक्सर जिले के केसठ प्रखंड के राजकीय डिग्री कॉलेज केसठ में नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई शुरू हो गई है. कॉलेज में कुल 73 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है. विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए पांच शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है. कॉलेज के प्राचार्य कृष्णकांत सिंह ने बताया कि हिंदी विषय में 21, इतिहास में 24, राजनीति शास्त्र में 23, अर्थशास्त्र में दो, अंग्रेजी में दो तथा समाजशास्त्र में एक छात्र-छात्रा ने नामांकन लिया है.उन्होंने बताया कि कॉलेज में छः विषयों की पढ़ाई संचालित की जाएगी और इसके लिए पांच शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. प्राचार्य ने सभी नामांकित छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से कॉलेज आकर कक्षाओं में भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन से ही विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर बेहतर होगा और उन्हें परीक्षा की बेहतर तैयारी में सहायता मिलेगी. कॉलेज प्रशासन ने भी नए सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने की तैयारी पूरी कर ली है.
राजकीय डिग्री कॉलेज केसठ में शुरू हुई पढ़ाई, 73 छात्रा छात्राओं का हुआ नामांकन

केसठ राजकीय डिग्री कॉलेज की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
Copied link
बक्सर के केसठ प्रखंड में राजकीय डिग्री कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई शुरू हो गई है। कॉलेज में कुल 73 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में नामांकन कराया है, और उनके पठन-पाठन के लिए पांच शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। प्राचार्य ने छात्रों से नियमित उपस्थिति की अपील की है।