चौसा में जल निकासी सुधारने को बड़ी पहल, 1.68 करोड़ की नाला योजना समेत कई विकास कार्य मंजूर

Buxar News : चौसा नगर पंचायत में जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है. नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में वार्ड 09 में 1.68 करोड़ की बड़ी नाला योजना सहित सड़क, नाली और पुलिया निर्माण की कई योजनाओं को मंजूरी मिली है.

Buxar News : नगर पंचायत चौसा में जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल तेज हो गयी है. गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में नगर अध्यक्ष किरण देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने किया. इस दौरान वार्ड संख्या 09 की बड़ी नाला योजना समेत कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गयी.

वार्ड 09 में 1.68 करोड़ रुपये से बनेगा बड़ा नाला

बैठक में सबसे बड़ी योजना वार्ड संख्या 09 में नाला निर्माण की स्वीकृत की गयी. योजना के तहत सरस्वती ज्ञान मंदिर से सम्राट अशोक चौक और दुर्गा मंदिर चौक होते हुए संतोषी माता मंदिर के बगल स्थित मुख्य नाले तक नाला बनाया जायेगा. इस योजना पर 1 करोड़ 68 लाख 94 हजार 700 रुपये खर्च होने का अनुमान है.

योजना की प्रशासनिक स्वीकृति के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग को पत्राचार करने का निर्णय लिया गया. नाला निर्माण होने से क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Also Read : बक्सर में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी में छात्रों ने ऊर्जा के भविष्य पर रखे विचार, क्षमा कुमारी रहीं प्रथम

सड़क, नाली और पुलिया निर्माण की योजनाएं भी मंजूर

बैठक में नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को भी मंजूरी दी गयी. बक्सर-सासाराम मुख्य पथ से मेराज रजक के घर तक पीसीसी सड़क तथा संतोष माली के घर तक आरसीसी नाली सह स्लैब निर्माण के लिए 29.37 लाख रुपये की योजना स्वीकृत की गयी.

वहीं नगर पंचायत कार्यालय के सामने बक्सर-चौसा मार्ग पर सड़क एवं पुलिया निर्माण के लिए 49.46 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. वार्ड संख्या 02 में मुख्य सड़क से अखिलेश सिंह के घर होते हुए बाहा तक नाली एवं पीसीसी निर्माण के लिए 22.01 लाख रुपये की योजना को मंजूरी मिली.

Also Read : एक हफ्ते बाद शांत हुई गंगा जी, जलस्तर में मामूली गिरावट से बक्सर में बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत

अन्य वार्डों में भी होंगे विकास कार्य

वार्ड संख्या 06 में पानी टंकी के पास सरकारी जमीन की घेराबंदी के लिए 13.13 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं. इसके अलावा वार्ड संख्या 13 के रानी घाट में स्टैंड पोस्ट और नाला निर्माण के लिए 18.95 लाख रुपये की योजना को भी मंजूरी दी गयी.

बैठक में स्वीकृत सभी योजनाओं को आगे की प्रक्रिया के लिए निविदा में भेजने का निर्णय लिया गया. नगर पंचायत प्रशासन को उम्मीद है कि योजनाओं के धरातल पर उतरने से चौसा के विभिन्न वार्डों में जल निकासी, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा.

Also Read : राजपुर में 107.6 लीटर देशी शराब बरामद, पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा तस्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनोद कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >