बक्सर: मसहियां में जर्जर बिजली तार और लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान, सांसद से लगाई गुहार

मसहियां, बक्सर के ग्रामीणों ने जर्जर बिजली के तारों और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान होकर बक्सर सांसद से मदद की गुहार लगाई है. आए दिन तार गिरने और उपकरणों के खराब होने से लोग चिंतित हैं.

Buxar Low Voltage Problem: चौगाई प्रखंड की ग्राम पंचायत मसहियां में जर्जर बिजली तार और अस्थिर विद्युत आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने बक्सर सांसद से मदद की गुहार लगाई है. गुरुवार को 18 ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से बक्सर सांसद को व्हाट्सएप के जरिए पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की.

आए दिन जलकर गिर रहे जर्जर तार

ग्रामीणों ने पत्र में बताया कि गांव में लगे LT तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं. आए दिन तार जलकर गिरने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों के जीवन और संपत्ति पर खतरा बना हुआ है. इसके अलावा गांव में लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या भी बनी हुई है.

नए तार और मजबूत पोल लगाने की मांग

ग्रामीणों में समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, मदन सिंह, मनोज यादव, जितेंद्र कुमार उर्फ टीपू सहित 18 लोगों ने मांग की है कि गांव में जर्जर LT तारों को बदलकर नए तार लगाए जाएं. बस्ती में अतिरिक्त और मजबूत पोल लगाए जाएं. साथ ही विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक स्थानों पर वोल्टेज क्षमता बढ़ाई जाए.

घरेलू उपकरण खराब होने की भी शिकायत

ग्रामीण सुधीर सिंह ने कहा कि लगातार लो वोल्टेज और विद्युत आपूर्ति में अनियमितता के कारण घरेलू उपकरण भी खराब हो रहे हैं. उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई कर ग्रामीणों को सुरक्षित और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की मांग की. ग्रामीणों द्वारा भेजे गए पत्र की प्रति जिलाधिकारी बक्सर और जिला आपूर्ति कार्यपालक अभियंता को भी भेजी गई है.

सांसद ने अधिकारियों से बात करने का दिया भरोसा

इस संबंध में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से समस्या की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनित मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >