बक्सर की बेटी अनुष्का पांडेय ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता कांस्य, 46-49 किलो वर्ग में दिखाया दम, जिले का नाम किया रोशन

बक्सर की बेटी अनुष्का पांडेय ने मध्य प्रदेश में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. दिल्ली की 11वीं की छात्रा अनुष्का ने 46-49 किलोग्राम वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है.

प्रतिनिधि, बक्सर. बक्सर की अनुष्का पांडेय ने राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले और बिहार का नाम रोशन किया है. स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से 9 से 13 सितंबर तक मध्य प्रदेश के खांडवा में 37वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. इसी प्रतियोगिता में अनुष्का ने 46-49 किलोग्राम वजन वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया.

दिल्ली के स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा हैं अनुष्का

बक्सर में जन्मी अनुष्का पांडेय वर्तमान में दिल्ली स्थित माता लीलावंती चुन्नी लाल सरस्वती बाल मंदिर में कक्षा 11 में पढ़ाई कर रही हैं. पढ़ाई के साथ वह ताइक्वांडो में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतना उनके खेल करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल हो गया है.

अनुष्का पांडेय | Prabhat Khabar Network

दिल्ली से राष्ट्रीय स्तर तक जीते कई पदक

अनुष्का इससे पहले दिल्ली राज्य, दिल्ली क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं. इन प्रतियोगिताओं में उन्होंने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए हैं. लगातार पदक जीतने के कारण ताइक्वांडो में उनकी पहचान मजबूत हुई है.

2025 में पहली कोशिश में जीता था रजत पदक

वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन द्वारा आयोजित 40वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनुष्का ने अपने पहले ही प्रयास में रजत पदक हासिल किया था. इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने एक और पदक अपने नाम किया है.

कांस्य पदक जीतने पर परिवार में खुशी

अनुष्का की उपलब्धि की जानकारी मिलने के बाद बक्सर के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है. उनकी सफलता पर प्रसिद्ध गीतकार एवं शिक्षाविद श्रीभगवान पांडेय, पिता इंजीनियर नीरज पांडेय सहित परिजनों और नगरवासियों ने प्रसन्नता जताई है. लोगों ने अनुष्का के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

बक्सर की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अनुष्का ने बक्सर को गौरवान्वित किया है. खेल के क्षेत्र में लगातार मिल रही सफलताओं से उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों को आगे भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.

ALSO READ : बक्सर वाले आज घर में पानी कर लें स्टोर, 7 घंटे गुल रहेगी बिजली, जरूरी काम पहले निपटा लें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >