बक्सर में सफाई कर्मियों की हड़ताल से 176 टन कचरा जमा, शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई

बक्सर में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. दो दिनों में 176 टन कचरा जमा होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. वेतन भुगतान को लेकर एजेंसी और कर्मियों के बीच सहमति बनने के बाद गुरुवार से सफाई कार्य शुरू होने की उम्मीद है.

Safai Karmio ki Hadtal: नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. मंगलवार से कचरा उठाव बंद रहने के कारण दो दिनों में नगर में करीब 176 टन कचरा जमा हो गया है. जगह-जगह कचरे का ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वाहनों के आवागमन के कारण कई स्थानों पर जमा कचरा मुख्य सड़क तक फैल गया है.

कचरे से उठ रही दुर्गंध, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

शहर में जगह-जगह कचरा जमा होने के कारण उससे तेज दुर्गंध उठ रही है. कचरे के आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर कचरा नहीं उठने से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. यदि जल्द सफाई शुरू नहीं हुई तो समस्या और गंभीर हो सकती है.

प्रतिदिन उठता है करीब 88 टन कचरा

विभागीय जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 88 टन कचरे का उठाव किया जाता है. लेकिन सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण मंगलवार से कचरा उठाव पूरी तरह बंद है. दो दिनों तक उठाव नहीं होने से करीब 176 टन कचरा जमा हो गया है. इससे शहर के कई हिस्सों में गंदगी का अंबार लग गया है.

वेतन भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मी हड़ताल पर

सफाई कर्मियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर 11 अगस्त से काम बंद कर दिया है. पूर्व में सफाई कर्मियों और एजेंसी के बीच हर महीने की 10 तारीख तक वेतन भुगतान करने पर सहमति बनी थी. निर्धारित समय पर भुगतान नहीं होने के बाद कर्मियों ने सफाई कार्य बंद कर दिया.

एजेंसी और कर्मियों के बीच बनी सहमति

बुधवार को नगर परिषद के अधिकारियों के नेतृत्व में सफाई एजेंसी और कर्मियों के बीच बातचीत हुई. इसमें वेतन भुगतान को लेकर सहमति बनने की बात सामने आयी है. इसके बाद गुरुवार से शहर में सफाई और कचरा उठाव का काम शुरू होने की संभावना जतायी जा रही है.

गुरुवार से शुरू होगी सफाई व्यवस्था

नगर परिषद बक्सर के स्वच्छता अधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि नगर में सफाई कार्य को लेकर बातचीत हुई है. एजेंसी एवं सफाई कर्मियों के बीच जारी गतिरोध समाप्त हो गया है. गुरुवार से नगर की सफाई शुरू हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >