बक्सर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, SDM और SDPO की संयुक्त छापेमारी में 5 जोड़े पकड़े; दुकान सील

बक्सर शहर में कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे अनैतिक कारनामों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. जेल मोड़ स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापेमारी में 5 जोड़े संदिग्ध स्थिति में पाए गए, जिसके बाद रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया. यह कार्रवाई शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक कड़े संदेश के रूप में देखी जा रही है.

Buxar News: बक्सर शहर में कैफे और रेस्टोरेंट के नाम पर चल रहे अनैतिक कारनामों और अवैध धंधों के खिलाफ प्रशासनिक अमले ने बड़ा शिकंजा कसा है. शहर के चरित्रवन स्थित जेल मोड़ के समीप संचालित एक रेस्टोरेंट पर मंगलवार को सदर एसडीएम अविनाश कुमार और सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई. अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. रेस्टोरेंट के भीतर बने गुप्त केबिनों की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुईं और अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया.

एसडीएम और एसडीपीओ ने खुद संभाली कमान

प्रशासन को गुप्त सूचना मिल रही थी कि जेल मोड़ स्थित उक्त रेस्टोरेंट में खान-पान की आड़ में आपत्तिजनक और गैरकानूनी गतिविधियां संचालित हो रही हैं. इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम अविनाश कुमार और एसडीपीओ गौरव पांडेय भारी पुलिस बल के साथ सीधे मौके पर पहुंचे. प्रशासनिक टीम ने जब रेस्टोरेंट के भीतर बने संकरे और पर्दे लगे केबिनों की सघन तलाशी ली, तो वहां से करीब 5 जोड़े युवक-युवतियां संदिग्ध और आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए.

परिजनों को बुलाकर दी गई सख्त हिदायत

मौके से पकड़े गए सभी युवक-युवतियों को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने लाया गया. मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया, "पकड़े गए सभी युवक-युवतियों से विस्तृत पूछताछ की गई. इसके बाद उनके परिजनों को थाने तलब कर पूरी स्थिति से अवगत कराया गया और भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी देते हुए उन्हें सुपुर्द कर दिया गया."

रेस्टोरेंट में छापेमारी करते सदर एसडीएम व एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

फूड सेफ्टी मानकों की उड़ीं धज्जियां

जांच के क्रम में रेस्टोरेंट संचालन से जुड़े नियमों और भ्रष्टाचार की भी गंभीर पोल खुली. प्रशासन द्वारा वैध लाइसेंस और फूड सेफ्टी से जुड़े कागजातों की मांग किए जाने पर संचालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के जरूरी मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं. सुरक्षा, स्वच्छता और कानूनी अनुमतियों के अभाव में लोगों की सेहत और सामाजिक मर्यादा दोनों से खिलवाड़ किया जा रहा था.

रेस्टोरेंट में छापेमारी करते सदर एसडीएम व एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

राडार पर अवैध कैफे, होगी सख्त विधिक कार्रवाई

गंभीर अनियमितताओं और अनैतिक माहौल को देखते हुए एसडीएम के निर्देश पर रेस्टोरेंट के मुख्य गेट को अगले आदेश तक के लिए सीलबंद कर दिया गया. अधिकारियों ने कड़े लहजे में कहा, "शहर में रेस्टोरेंट अथवा कैफे की आड़ में किसी भी सूरत में अनैतिक, असामाजिक या देह व्यापार जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य संस्थान भी जांच के रडार पर हैं. इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार

Also Read: डुमरांव दुष्कर्म मामला: आरोपी शिक्षक की कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई, लोगों के आक्रोश के बीच सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >