बिहार के इस जिले में पीएम की हत्या की साजिश का दावा, CIA को भेजा था ईमेल, 22 दिन का मांगा था वक्त

PM Modi: बिहार के बक्सर में पुलिस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित साजिश रचने के आरोप में अमन तिवारी सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA को ईमेल भेजकर पैसों के बदले प्रस्ताव दिया था. पुलिस फिलहाल लैपटॉप और दूसरे डिवाइस के जरिए पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

PM Modi: बिहार के बक्सर जिला के सिमरी थाना के एक युवक ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर एक खतरनाक साजिश रची. इसका खुलासा होते ही हड़कंप मच गया है. भारतीय खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद बक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमन तिवारी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.

CIA से संपर्क और करोड़ों की मांग

जांच में यह बात सामने आई कि सिमरी के आशा पड़री निवासी अमन तिवारी ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA को एक ईमेल भेजा था. इस ईमेल में उसने प्रधानमंत्री को लेकर एक खतरनाक प्रस्ताव रखा था और इसके बदले में भारी रकम की मांग की थी. आरोपी ने कथित तौर पर इस काम को पूरा करने के लिए 22 दिनों का समय भी मांगा था. विदेशी एजेंसी से जुड़े इस इनपुट की जानकारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को मिलते ही हड़कंप मच गया.

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से खुलेगा राज

बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि पुलिस ने अमन तिवारी के घर पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया. उसके घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं. पुलिस इन डिवाइस की फॉरेंसिक जांच करा रही है ताकि यह पता चल सके कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में था और क्या यह वाकई कोई बड़ी साजिश थी?

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो साथियों को भी दबोचा है. फिलहाल तीनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले के तार किसी विदेशी ताकत या आतंकी संगठन से जुड़े हैं या फिर यह किसी दिमागी खुराफात का नतीजा है. जिले के एसपी ने साफ किया है कि सुरक्षा के लिहाज से मामले की गहराई से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सस्पेंस पर तोड़ी चुप्पी

बिहार में नई सरकार गठन का संभावित फॉर्मूला जानिए, जल्द खत्म होगा सस्पेंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >