बक्सर में पिंक बस सेवा की उठी मांग, जदयू नेताओं ने परिवहन मंत्री को सौंपा मांगपत्र

बक्सर जिले में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए पिंक बस सेवा की मांग जोर पकड़ रही है. जदयू नेताओं ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द इस सेवा को शुरू करने का आग्रह किया है.

Buxar Pink Bus Service Demand : बक्सर जिले में महिलाओं की सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जदयू नेताओं ने बिहार सरकार से पिंक बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है. इस संबंध में जदयू नेता रामजीत गोंड और श्याम जी वर्मा ने परिवहन मंत्री को मांगपत्र सौंपकर जल्द सेवा शुरू करने का आग्रह किया.

buxar News : महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा पर दिया जोर

बुधवार को परिवहन मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान जदयू नेताओं ने बताया कि बक्सर जिले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्राएं, कामकाजी महिलाएं और अन्य महिला यात्री सफर करती हैं. ऐसे में उनके लिए सुरक्षित, सुलभ और किफायती सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की आवश्यकता है. पिंक बस सेवा शुरू होने से महिलाओं को सुरक्षित यात्रा का बेहतर विकल्प मिलेगा.

हजारों छात्राओं और नौकरीपेशा महिलाओं को होगा लाभ

रामजीत गोंड ने कहा कि महिला सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बक्सर जैसे महत्वपूर्ण जिले में पिंक बस सेवा शुरू होने से हजारों छात्राओं और नौकरीपेशा महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा. वहीं श्याम जी वर्मा ने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण को और मजबूती देगी.

परिवहन मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

जदयू नेताओं ने उम्मीद जताई कि परिवहन विभाग इस मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर बक्सर में पिंक बस सेवा शुरू करेगा. परिवहन मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और मांगपत्र पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinod singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >