होम-स्टे योजना में बक्सर को जगह नहीं मिलने पर विश्वामित्र सेना ने जताई नाराजगी, सरकार से कर दी यह मांग

Buxar Home Stay Scheme : बिहार सरकार की प्रस्तावित होम-स्टे योजना में बक्सर को शामिल न करने पर विश्वामित्र सेना ने कड़ी आपत्ति जताई है. संगठन ने बक्सर को सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का प्रमुख केंद्र बताते हुए तत्काल शामिल करने की मांग की है.

Buxar Home Stay Scheme : बिहार सरकार की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की जा रही होम-स्टे योजना का विश्वामित्र सेना ने स्वागत किया है. हालांकि, योजना के तहत बिहार के 16 जिलों के 34 प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में बक्सर को शामिल नहीं किए जाने पर संगठन ने नाराजगी जताई है. विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे ने कहा कि बक्सर ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है.

सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र

महर्षि विश्वामित्र की कर्मभूमि और भगवान श्रीराम से जुड़ी इस पावन भूमि को पर्यटन विकास की महत्वपूर्ण योजना से बाहर रखना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि बक्सर केवल एक जिला नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और भारतीय buxar-news-vishwamitra-sena-demands-inclusion-in-bihar-home-stay-tourisआध्यात्मिक विरासत का प्रमुख केंद्र है.

करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा विषय

यहां रामायण काल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण स्मृतियां हैं. ऐसे में पर्यटन विकास की योजना में बक्सर को स्थान नहीं मिलना करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा विषय है. विश्वामित्र सेना ने बिहार सरकार से मांग की है कि होम-स्टे योजना में बक्सर को तत्काल शामिल किया जाए और जिले को धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए.

मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी

श्री चौबे ने कहा कि संगठन लंबे समय से बक्सर की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रयासरत है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस मामले में निर्णय नहीं लिया, तो विश्वामित्र सेना लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी.

Also Read : आरा के ऐतिहासिक वरुणार्क सूर्य मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने SDM से लगाई गुहार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >