Buxar News (ओंकार नाथ मिश्र की रिपोर्ट):
तेजी से बदल रहे परिवेश में सामाजिक ताना-बाना तार-तार करने वाली घटना ने लोगों को शर्मसार कर दिया है. वाकया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जासो रोड स्थित शिव मंदिर के पास विष्णुपुरी मोहल्ले का है, जहां शनिवार की शाम एक मकान में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में चार पुरुष और दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. इस संबंध में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय ने कहा कि मामले की तहकीकात की जा रही है, ताकि असलियत का पता चल सके.
आरोपी के सगे भाई ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया
बताया जाता है कि आए दिन मकान में हो रहे इस शर्मनाक धंधे से परेशान आरोपी के सगे भाई ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और संदिग्ध हालत में मकान मालिक लक्ष्मण पांडेय के अलावा चार पुरुष व दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया. जिनसे पूछताछ की जा रही है.
मकान मालिक पहले भी जा चुका है जेल
पड़ोसियों ने बताया कि लक्ष्मण पांडेय पहले भी 2018 में इसी मकान से कथित सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. जेल से छूटने के बाद उसने फिर वही धंधा शुरू कर दिया. मंदिर के पास ऐसे कृत्य से मोहल्ले के लोग आक्रोशित हैं. लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह की गतिविधियों से समाज में गलत संदेश जा रहा है. बच्चे और परिवार के माहौल पर बुरा असर पड़ रहा है.
Also Read: बक्सर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.9 किलो गांजा के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
