बक्सर पुलिस का विशेष अभियान, दहेज हत्या और शराब मामले में 14 गिरफ्तार

Buxar News: बक्सर में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने पिछले 24 घंटों में विशेष अभियान चलाकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में दहेज हत्या और हत्या के प्रयास के आरोपी भी शामिल हैं. इसके साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने 31 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है.

Buxar News(आशुतोष सिंह): बक्सर जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बक्सर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है. पुलिस अधीक्षक (SP) शुभम आर्य के निर्देश पर पिछले 24 घंटों में जिले भर में चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. इस दौरान दहेज हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों के आरोपियों सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

गंभीर कांडों के आरोपी सलाखों के पीछे

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार, अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए गए इस अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तारियां की गई हैं. दहेज के लिए हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानलेवा हमले के कांड में संलिप्त एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है. वहीं शराब का सेवन करने के आरोप में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 12 लोगों को दबोचा है.

‘रोको-टोको’ अभियान, वसूला ₹31,500 जुर्माना

अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए पुलिस ने ‘रोको-टोको’ अभियान भी चलाया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती बरती गई. बता दें कि वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने 31 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया. साथ ही कागजातों की कमी, बिना हेलमेट और ट्रिपल लोडिंग वाले वाहनों की सघन जांच भी की गई.

SP का सख्त निर्देश, जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में भय पैदा करने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे. पुलिस की गश्ती तेज कर दी गई है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं.

Also Read :वैशाली के देसरी अंचल कार्यालय में 86 दिनों बाद हड़ताल खत्म, राजस्व कर्मियों ने संभाला मोर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Ravi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >