बक्सर में 27 मई को जॉब कैंप, 395 पदों पर ऑन-स्पॉट भर्ती का मौका

Buxar News: बक्सर में 27 मई को जिला नियोजनालय के बैनर तले जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 395 पदों पर भर्ती होगी. कैंप संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड परिसर में आयोजित होगा, जहां चार कंपनियां ऑन-स्पॉट चयन करेंगी.

Buxar News(मृत्युंजय सिंह): जिला नियोजनालय बक्सर के बैनर तले बेरोजगार युवाओं के लिए 27 मई को जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. कैंप संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड परिसर, बक्सर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा. प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार, कैंप में चार कंपनियां भाग लेंगी और योग्यता के आधार पर ऑन-स्पॉट चयन करेंगी. जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है. जो अभ्यर्थी अब तक निबंधित नहीं हैं,

वे नेशनल करियर सर्विस पोर्टल http://www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं. प्रवेश निःशुल्क है. अभ्यर्थी बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ कैंप में उपस्थित हों. नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार होंगे. जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की है.

कंपनियां और पद विवरण:

  • एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पुणे– असेंबली लाइन ऑपरेटर के 70 पद. योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीएससी, बीटेक. वेतन 14,000 से 20,000 रुपये प्लस 1,500 रुपये उपस्थिति बोनस. आयु 18 से 34 वर्ष. कार्यस्थल चिंचवाड़, पुणे. कंपनी की ओर से रूम और सेफ्टी शूज की सुविधा दी जाएगी.
  • आईटीसी लिमिटेड, बेंगलुरु मशीन ऑपरेटर के 25 पद. योग्यता आईटीआई फिटर, टर्नर, मशीनीस्ट, इलेक्ट्रीशियन. वेतन 17,620 रुपये प्लस 1,000 रुपये उपस्थिति बोनस. आयु 18 से 30 वर्ष. महिला-पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं. कार्यस्थल मालूर, बेंगलुरु के पास.
  • टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, नर्सापुरा मोबाइल असेंबली के 200 पद. योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक, बीटेक. वेतन 15,400 रुपये प्लस 1,000 रुपये उपस्थिति बोनस. आयु 18 से 32 वर्ष. केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र.
  • मदरसन, नोएडा मैन्युफैक्चरिंग/प्रोडक्शन के 100 पद. योग्यता 10वीं, 12वीं. वेतन 16,918 रुपये इन हैंड, जिसमें 12,800 रुपये मूल वेतन और 1,500 रुपये उपस्थिति बोनस शामिल है. आयु 18 से 30 वर्ष.

Also Read: हसपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >