बक्सर में स्वच्छता पर जागरूक हुईं जीविका दीदियां, स्वच्छ समाज बनाने का लिया संकल्प

Buxar News: बक्सर में स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जीविका दीदियों की ओर से आइटीसी मिशन सुनहरा कल तथा वाश इंस्टीट्यूट के सहयोग से किया गया. इसमें सुरक्षित सेनिटरी अपशिष्ट प्रबंधन पर भी विशेष चर्चा की गयी. महिलाओं को उपयोग किये गये सेनिटरी पैड के सुरक्षित निस्तारण के तरीके बताये गये.

Buxar News: (प्रशांत कुमार राय) स्वच्छता दिवस के अवसर पर जिले के चौसा प्रखंड की बनारपुर गंगा व ब्रह्मपुर प्रखंड की गंगा ग्राम पंचायत साउथ नैनीजोर स्थित पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जीविका दीदियों की ओर से आइटीसी मिशन सुनहरा कल तथा वाश इंस्टीट्यूट के सहयोग से किया गया. कार्यक्रम में महावारी स्वच्छता, साफ-सफाई एवं सुरक्षित सेनिटरी अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षकों ने जीविका दीदियों को महावारी के समय अपनाई जाने वाली व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित सेनिटरी उत्पादों के उपयोग तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. बताया गया कि महावारी कोई बीमारी नहीं, बल्कि महिलाओं की सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है. इस दौरान स्वच्छता बनाए रखना महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है.

किशोरियों को दी शारीरिक बदलाव की जानकारी

इसमें सुरक्षित सेनिटरी अपशिष्ट प्रबंधन पर भी विशेष चर्चा की गयी. महिलाओं को उपयोग किये गये सेनिटरी पैड के सुरक्षित निस्तारण के तरीके बताये गये, ताकि पर्यावरण एवं स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव न पड़े. साथ ही किशोरियों को महावारी से जुड़े भ्रम और झिझक को दूर कर खुलकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के लिए प्रेरित किया गया. उन्हें शरीर में होनेवाले बदलाव की भी जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं एवं जीविका दीदियों ने स्वच्छता अपनाने तथा स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

Also Read: बक्सर में असामाजिक तत्वों ने खड़ी बस में लगायी आग, लाखों का नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >