शिक्षकों के अटेंडेंस में गड़बड़ी पर शिक्षा विभाग का एक्शन, 24 घंटे में मांगा जवाब

Buxar News: बक्सर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति में अनियमितता पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधान शिक्षक और संबंधित शिक्षिका से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है.

Buxar News:(त्रिलोकी चौबे) बक्सर जिले के नावानगर प्रखंड में सरकारी विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति की निगरानी के दौरान एक मामले में अनियमितता सामने आने पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) नावानगर ने कन्या प्राथमिक विद्यालय अतिमि के प्रधान शिक्षक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा में मिली गड़बड़ी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा के दौरान पाया गया कि विद्यालय की शिक्षिका आस्था पाल ने मई 2026 माह में मात्र तीन दिनों की ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की है। इसके अलावा उन्हीं दिनों कार्य समाप्ति (चेक-आउट) का समय भी पोर्टल पर दर्ज किया गया है. विभाग का मानना है कि उपलब्ध आंकड़ों से यह प्रतीत होता है कि शिक्षिका द्वारा नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर निर्धारित समय तक कार्य नहीं किया गया.

24 घंटे में मांगा गया जवाब

मामले को गंभीर मानते हुए बीईओ ने प्रधान शिक्षक को निर्देश दिया है कि वे संबंधित शिक्षिका से आवश्यक साक्ष्य प्राप्त कर 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष कार्यालय में प्रस्तुत करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जवाब तथ्यों और प्रमाणों के साथ उपलब्ध कराया जाए.

कार्रवाई की चेतावनी

जारी पत्र में कहा गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है, तो इस मामले में प्रधान शिक्षक की भी संलिप्तता मानी जाएगी. ऐसी स्थिति में संबंधित शिक्षिका और प्रधान शिक्षक दोनों के विरुद्ध विभागीय स्तर पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकार को प्रतिवेदन भेजा जाएगा.

ऑनलाइन उपस्थिति की हो रही नियमित निगरानी

शिक्षा विभाग द्वारा ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति और विद्यालय में उनकी कार्य अवधि की नियमित निगरानी की जा रही है. विभाग का कहना है कि सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की समीक्षा आगे भी जारी रहेगी.

Also Read:मंत्री अशोक चौधरी ने सासाराम में की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को कहा-समय पर पूरा करे काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >