बक्सर जिला परिवहन कार्यालय से भारी मात्रा में शराब बरामद, छापेमारी के बाद डीटीओ दफ्तर में मचा हड़कंप

Buxar News: बिहार के बक्सर में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने वाला एक मामला सामने आया है. जिला परिवहन कार्यालय के गार्ड रूम में उत्पाद विभाग की छापेमारी के दौरान शराब की बोतल मिली है. इस हाई-प्रोफाइल मामले के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कर्मियों की संलिप्तता की जांच में जुट गई है.

Buxar News(प्रशांत राय): बिहार में पूर्ण शराबबंदी के दावों के बीच बक्सर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहाँ जिला परिवहन कार्यालय परिसर स्थित गार्ड रूम से शराब की बोतल बरामद की गई है. अति-संवेदनशील सरकारी कार्यालय में शराब मिलने की सूचना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि परिवहन कार्यालय के गार्ड रूम में शराब रखी गई है.  इस सूचना के आधार पर गुरुवार को पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की. तलाशी के दौरान गार्ड रूम से शराब की बोतल बरामद हुई, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सरकारी दफ्तर में शराब कैसे पहुँची और इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी गहराई से जांच की जा रही है. फ़िलहाल उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बरामद बोतल को जब्त कर लिया है. पुलिस कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि गार्ड रूम में किसका आना-जाना था. डीटीओ विभाग के कर्मियों से भी कड़ी पूछताछ की जा रही है.

डीटीओ की सख्त चेतावनी

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा है कि सरकारी परिसर में इस तरह की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा, मामले की पूरी जांच कराई जा रही है. यदि विभाग का कोई भी कर्मी या सुरक्षाकर्मी इसमें संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read:बक्सर पुलिस का विशेष अभियान, दहेज हत्या और शराब मामले में 14 गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Ravi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >