बक्सर में नहरों का निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम साहिला, अतिक्रमण हटाने और जलापूर्ति सुनिश्चित करने के दिए आदेश

Buxar News: बक्सर डीएम साहिला ने सोन नहर का स्थलीय निरीक्षण कर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को नहरों में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने, अतिक्रमण हटाने और पानी का रिसाव रोकने के कड़े निर्देश दिए हैं.

बक्सर से प्रशांत कुमार राय की रिपोर्ट :
Buxar News:
डीएम साहिला ने गुरुवार को फसलों की सिंचाई के लिए जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सोन नहर प्रमंडल द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे पानी की स्थिति का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने नहर शाखाओं में जल की उपलब्धता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. डीएम ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि भू-जल स्तर में कमी को देखते हुए किसानों को सिंचाई के लिए नहरों से पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए. इसके लिए तत्काल कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया.

11 नंबर लख से सिकरौल तक नहरों की जांच

निरीक्षण के क्रम में बक्सर के 11 नंबर लख से लेकर जिले की सीमा पर स्थित सिकरौल तक नहर का बारीकी से निरीक्षण किया गया. इस दौरान नहर में पर्याप्त जल प्रवाह पाया गया. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सोन नहर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाली सभी नहर शाखाओं में योजनाबद्ध तरीके से सिंचाई जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े.

नहर से अतिक्रमण हटाने और कचरा साफ करने का आदेश

निरीक्षण के दौरान नहर के कई हिस्सों में अतिक्रमण की समस्या भी सामने आई. इस पर डीएम ने शीघ्र अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने तथा नहर में कचरा फेंकने पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व से जमा कचरे की समुचित सफाई कराने को भी कहा ताकि पानी का प्रवाह बाधित न हो.

ठोरा नदी पर बने पुल से रिसाव दुरुस्त करने की हिदायत

सिकरौल स्थित ठोरा नदी पर बने नहर पुल से पानी के रिसाव की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, सोन नहर प्रमंडल को विभागीय उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराने का निर्देश दिया. उन्होंने अभियंताओं की टीम के साथ स्थल निरीक्षण कर अविलंब आवश्यक मरम्मत कार्य कराने की हिदायत दी. इस निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता गंगा पम्प नहर बक्सर समेत अन्य संबंधित अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: बक्सर में 6 लाख की लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, थानाध्यक्ष चंदन कुमार को SP ने किया सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >