पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदे से लटक दे दी जान

Buxar News: बक्सर में शुक्रवार की देर शाम पत्नी से कहासुनी होने के बाद युवक ने पंखे के सहारे साड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. भरत चौधरी और उसकी पत्नी पूजा देवी में किसी बात को लेकर दिन में कहासुनी हुई थी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना धनसोई थाना को दी.

Buxar News: (दुर्गा प्रसाद) बक्सर के धनसोई थाना क्षेत्र के गोसैंसी डिहरा गांव में शुक्रवार की देर शाम पत्नी से कहासुनी होने के बाद युवक ने पंखे के सहारे साड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. मृत युवक की पहचान वीरेंद्र चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र भरत चौधरी के रूप में की गयी है. युवक शादीशुदा हैं, इसके दो बेटी वो एक बेटा भी है. जानकारी के अनुसार, भरत चौधरी और उसकी पत्नी पूजा देवी में किसी बात को लेकर दिन में कहासुनी हुई थी. इसके बाद युवक अपने कमरे में चला गया. देर शाम जब पत्नी पूजा कमरे में गयी, तो कमरे का दरवाजा बंद था. काफी देर पीटने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आयी, तो पत्नी ने अपने ससुर को बताया. आसपास के लोगों ने दरवाजे को तोड़ा, तो देखा कि युवक फंदे से लटका हुआ है. इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गयी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने घटना की सूचना धनसोई थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को उतारा. इसके बाद जांच-पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. एफएससीएल टीम ने घटनास्थल से नमूने लिये. जांच के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम करने के लिए बक्सर भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Also Read:भोजपुर में सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार बदमाश 50 हजार लेकर फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >