डुमरांव से रोहित कुमार की रिपोर्ट
Buxar Muharram News : मोहर्रम के त्योहार को देखते हुए मंगलवार को कृष्णाब्रह्म थाना परिसर में शांति समिति की एक मीटिंग हुई. इस मीटिंग की अगुवाई थानाध्यक्ष रवि कुमार ने की. इस बैठक में इलाके के नेताओं (जनप्रतिनिधियों), समाजसेवियों और कई गणमान्य लोग शामिल हुए.
आपसी भाईचारे से मनाएं पर्व
बैठक के दौरान थानाध्यक्ष रवि कुमार ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की समस्या या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके.
अफवाहों से दूर रहने की अपील
थानाध्यक्ष ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की विशेष अपील की. बैठक में मौजूद लोगों ने भी शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराने में प्रशासन का पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया. इस मौके पर इमरान खान, उमेश प्रसाद, मुन्ना ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.
Also Read : बक्सर कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, जानिए झूठे केस का क्या था पूरा मामला
