प्रतिनिधि, बक्सर. शहर के किला मैदान में चल रहे खादी मेला में शुक्रवार की शाम एक अधिवक्ता की बाइक चोरी हो गयी. चोरी हुई पल्सर बाइक चौसा निवासी भाजपा नेता सह अधिवक्ता अश्विनी कुमार वर्मा की थी. वह पत्नी और पुत्री के साथ मेले में खरीदारी करने पहुंचे थे.
मुख्य गेट के पास खड़ी की थी बाइक
अश्विनी कुमार वर्मा ने अपनी बाइक मेले के मुख्य गेट के समीप खड़ी की और परिवार के साथ अंदर चले गये. कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो बाइक गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला.
आसपास तलाश के बाद भी नहीं मिली बाइक
बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने मेला संचालक को इसकी जानकारी दी. वहां मौजूद लोगों ने भी आसपास बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. आशंका है कि अज्ञात चोर बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार हो गये.
नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाने में आवेदन देकर बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस के स्तर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
मेले में सीसीटीवी नहीं होने पर उठाये सवाल
पीड़ित ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है. उनका कहना है कि इतने बड़े मेले में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है. ऐसे में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाना मुश्किल है.
किला मैदान में सीसीटीवी लगाने की मांग
अश्विनी कुमार वर्मा ने जिला प्रशासन से किला मैदान में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है, ताकि मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा बेहतर हो सके और चोरी जैसी घटनाओं पर निगरानी रखी जा सके.
ALSO READ : बक्सर में प्रवेश करते ही दिखेगा गौरवशाली इतिहास, गोलंबर की दीवारों पर उकेरे जाएंगे रामायण काल के प्रसंग
