बक्सर में इटाढ़ी रेलवे फाटक खोलने की मांग पर आंदोलन फिलहाल टला, प्रशासन को दिए 5 दिन का अल्टीमेटम

Itarhi Railway Crossing Gate : बक्सर में इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग का फाटक दोबारा खोलने की मांग को लेकर प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. जिला दलित, अतिपिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा ने प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के आश्वासन के बाद पांच दिनों तक आंदोलन नहीं करने का फैसला लिया है.

Buxar Itarhi Railway Crossing Gate : बक्सर में इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग का फाटक दोबारा खोलने की मांग को लेकर प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. जिला दलित, अतिपिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा ने प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के आश्वासन के बाद पांच दिनों तक आंदोलन नहीं करने का फैसला लिया है. मोर्चा ने स्पष्ट किया कि तय समय में सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी.

प्रशासन और रेलवे के आश्वासन पर टला आंदोलन

शहर के बुनियादी विद्यालय के पास स्थित एक निजी आवास में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मोर्चा के जिला संयोजक सरोज राजभर ने बताया कि 6 जुलाई से इटाढ़ी रेलवे फाटक खोलने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाना था. हालांकि, स्थानीय प्रशासन और रेलवे प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया गया है.

Buxar News : मोबाइल पर मिला कार्रवाई का भरोसा

सरोज राजभर ने बताया कि प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने मोबाइल पर संपर्क कर आश्वासन दिया है कि फाटक खोलने के मुद्दे पर सकारात्मक कार्रवाई के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. अधिकारियों ने मोर्चा से पांच दिनों तक किसी भी तरह का धरना या प्रदर्शन नहीं करने का अनुरोध किया.

पांच दिन बाद तय होगी आगे की रणनीति

मोर्चा ने प्रशासन के आश्वासन का सम्मान करते हुए सर्वसम्मति से पांच दिनों तक इंतजार करने का निर्णय लिया है. पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इस अवधि में कोई ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन की अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी.

प्रेस वार्ता में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में मोर्चा के जिला सह-संयोजक दीनानाथ ठाकुर, गुड्डू शर्मा, महिला संयोजिका प्रभावती देवी, राम एकबाल ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, अनिल कुमार, अधिवक्ता अजय कुशवाहा, दयानंद राजभर, मनजी राजभर और राजू राजभर समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : नवादा में आत्महत्या या साजिश? किराए के मकान में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Onkar nath mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >