बक्सर में देसी कट्टा और तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, दल्ली के डेरा में पुलिस की छापेमारी

सिमरी थाना पुलिस ने दल्ली के डेरा गांव में छापेमारी कर एक युवक को देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ।

तिलक राय के हाता थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दल्ली के डेरा से एक युवक को देसी कट्टा और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गये युवक की पहचान दल्ली के डेरा गांव निवासी कप्तान यादव उर्फ विक्रमा यादव के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

थाना सूत्रों के अनुसार, शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दल्ली के डेरा गांव में एक युवक अपने घर में हथियार छुपाकर बैठा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम गठित कर गांव में छापेमारी की.

घर की तलाशी में देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद

पुलिस टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली. इस दौरान वहां से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और थाना लाकर पूछताछ की.

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में बक्सर भेज दिया गया है.

अवैध हथियार के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ आगे भी छापेमारी जारी रहेगी. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सख्ती का संकेत मिला है.

ALSO READ : एक हफ्ते बाद शांत हुई गंगा जी, जलस्तर में मामूली गिरावट से बक्सर में बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पप्पू दुबे

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >