पटना-बक्सर फोरलेन पर भीषण हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी बालू लदी ट्रक, केबिन में फंसा ड्राइवर

Patna-Buxar four-lane Accident : पटना-बक्सर फोरलेन पर अर्जुनपुर मोड़ के पास बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बालू लदी तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे चालक की मौके पर मौत हो गई. इस हादसे के कारण कई घंटे तक फोरलेन पर यातायात बाधित रहा.

Patna-Buxar four-lane Accident : बक्सर के अर्जुनपुर मोड़ के पास पटना-बक्सर फोरलेन पर बुधवार तड़के करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. इंजन खराब होने के कारण सड़क पर खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही बालू लदी तेज रफ्तार ट्रक घुस गई. हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई. दुर्घटना के बाद कई घंटे तक फोरलेन पर यातायात प्रभावित रहा.

तड़के 3 बजे हुआ भीषण सड़क हादसा

जानकारी अनुसार पटना-बक्सर फोरलेन पर बुधवार तड़के करीब 3 बजे अर्जुनपुर मोड़ के पास बालू लदी तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर खड़ी एक ट्रक से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए और अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद करीब एक घंटे तक फोरलेन पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा.

इंजन खराब होने से सड़क पर खड़ी थी ट्रक

जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण एक ट्रक पटना-बक्सर फोरलेन पर सड़क पर खड़ी थी. इसी दौरान पटना की ओर से आ रही बालू लदी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उसमें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने वाली ट्रक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जा रही थी. चालक ने सामने खड़ी ट्रक को देखकर बचने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर ट्रॉली के पिछले हिस्से में जा घुसा.

चालक की मौके पर हुई मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का इंजन खड़ी ट्रॉली के पिछले हिस्से में पूरी तरह घुस गया. ट्रक का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया. हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और औद्योगिक थाना पुलिस को सूचना दी.

जेसीबी और हाइड्रा की मदद से हटाए गए दोनों ट्रक

सूचना मिलने के बाद औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों ट्रकों को अलग करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा. करीब कई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग 8 बजे दो हाइड्रा मशीन और एक जेसीबी की मदद से दोनों ट्रकों को अलग कर सड़क किनारे किया गया. चालक वाहन के इंजन में फंसा हुआ था और उसे बाहर निकालने का प्रयास जारी था. चालक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी. पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान करने में जुटी थी. मौके पर कई ट्रांसपोर्टर भी पहुंचे थे.

घंटों प्रभावित रहा यातायात

हादसे के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर पटना से बक्सर जाने वाले फोरलेन पर छोटे और बड़े वाहनों का परिचालन रोक दिया. इससे फोरलेन पर ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई. यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री वाहनों को बक्सर-पटना मार्ग से डायवर्ट किया गया. काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा.

स्थानीय लोगों ने लगाए लापरवाही के आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि अर्जुनपुर मोड़ के पास पिछले दो दिनों से बिना इंजन की एक डंपर ट्रॉली भी सड़क किनारे खड़ी है, लेकिन उसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई. लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों भारी वाहन गुजरते हैं और बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार रहती है. चालक आगे निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है.

चुरामनपुर से गोलंबर के बीच बना हादसों का केंद्र

स्थानीय लोगों ने कहा कि चुरामनपुर से गोलंबर के बीच का क्षेत्र अब दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया है. यहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने और बचाव की व्यवस्था को लेकर एनएचएआई की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. इस हादसे में भी एनएचएआई का कोई बचाव दल मौके पर नहीं पहुंचा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के शव को बाहर निकालने की कार्रवाई में जुटी है.

Also Read : बक्सर में डायन बताकर परिवार के साथ मारपीट, टोना-टोटका के आरोप में लाठी-डंडों से हमला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >