चौसा-बक्सर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोग गंभीर

Buxar Accident News : बक्सर के चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर दैतरा बाबा स्थान के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

चौसा से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Buxar Accident News :
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर रविवार को हादीपुर-मिश्रवलिया के बीच दैतरा बाबा स्थान के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

बक्सर जाने के दौरान हुई भीषण टक्कर

जानकारी के मुताबिक, चौसा नगर पंचायत निवासी 45 वर्षीय मेराज हजाम और राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर गांव निवासी 44 वर्षीय मुन्ना राम एक ही बाइक पर सवार होकर बक्सर की तरफ जा रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक दैतरा बाबा स्थान के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए.

सदर अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और राहत कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस को दी. इसके बाद दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की विशेष देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा. इधर, पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के संदर्भ में मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Also Read : बक्सर के इस मोस्ट वांटेड अपराधी पड़े CBI ने घोषित किया 50 हजार का इनाम, एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >