फाइल-23- बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने की छापेमारी

नावानगर.डुमरांव बिजली एसडीओ राकेश कुमार दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वैना गांव में छापेमारी

नावानगर. डुमरांव बिजली एसडीओ राकेश कुमार दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वैना गांव में छापेमारी की गयी. छापेमारी में चंदन चौधरी पिता राधा रमण चौधरी को टोका फसाकर आटा चक्की का संचालन करते पकड़ा गया. इसको लेकर एसडीओ बिजली द्वारा चंदन चौधरी पर नावानगर थाना में जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. इसकी पुष्टि करते हुए एसडीओ बिजली ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की वैना गांव में गलत तरीके से बिजली का उपयोग कर आटा चक्की का संचालन हो रहा है. सूचना पर तत्काल जेइ मनीष कुमार ठाकुर, जेइ राजस्व श्रीराम कुमार, मानव बल संतोष गुप्ता और अभिषेक कुमार के साथ छापेमारी की गयी. छापेमारी में चंदन चौधरी को टोका फंसाकर आटा मिल संचालन करते पकड़ा गया. इसको लेकर आटा चक्की संचालक पर 402035 का जुर्माना लगाते हुए नावानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >