Bihar News: वीडियो बनाने पर आग बबूला हुईं जीविका दीदी, सड़क पर कर दीं नोडल पदाधिकारी की चप्पल से पिटाई

Bihar News: बक्सर जिले के डुमरांव नया भोजपुर में भी जीविका दीदी अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रही थी. तभी वहां पहुंचे नोडल पदाधिकारी उनका विडियो बनाने लगे. जिसपर जीविका दीदीयां अक्रोशित हो गईं और पदाधिकारी की चप्पल से पिटाई कर दी. देखें वीडियो..

Bihar News: बक्सर के डुमरांव अंतर्गत नया भोजपुर में जीविका दीदियों ने अपनी मांगो को लेकर कई जगहों पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान जिले के डुमरांव नया भोजपुर में भी जीविका दीदी अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रही थी. तभी वहां पहुंचे नोडल पदाधिकारी उनका विडियो बनाने लगे जिसपर प्रदर्शन कर रही जीविका दीदीयां अक्रोशित हो गई.

आक्रोशित जीविका दीदियों द्वारा पहले तो नोडल पदाधिकारी का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया. लेकिन जब मोबाइल छीन नहीं पाई तो वे लोग नोडल पदाधिकारी को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया. जिसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पोलिस द्वारा सभी को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया गया.

Also Read: बिहार जमीन सर्वे में कैथी लिपी बनी समस्या, जानिए सरकार ने क्या रास्ता निकाला…

नोडल ऑफिसर ने क्या कहा?

इस संबंध में नोडल अफसर का कहना है की मैं जिला से नोडल के रूप में कार्य कर रहा हूं. भोजपुर में एक दीदी सब्ज़ी की दुकान की हुई हैं. उसी को देखने के लिए गए हुए थे. जहां पास में ही जीविका दीदियों का काफी भीड़ लगा हुआ था. तो मैं देखने के लिए चला गया की कहीं ज्यादा शोर शराबा तो नही कर रही हैं.

तभी एक दीदी उठ कर आई और बोलने लगी की आप मोबाइल से विडियो क्यों बना रहे है. इतना कहकर मेरा मोबाइल छीनने लगी मैं अपना मोबाइल नही दे रहा था. लेकिन ये लोग मोबाइल जबरदस्ती छीन लीं. मैं जब अपना मोबाइल मांगा तो उनके तरफ से मेरे ऊपर चप्पल से वार किया गया. उसके बाद ये लोग मेरे साथ मारपीट करने लगीं. साथ हीं कपड़े भी फार दी.

पहली बार भागलपुर जंक्शन पहुंची वंदे भारत ट्रेन, ट्रायल रन सफल , देखिए वीडियो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >